बड़ौद: जनपद पंचायत बडौद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में 2625 पौधे लगाए।
आगर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रवर्तित पौधारोपण के 'एक पेड़ मां के नाम'अभियान के तहत प्रस्तावित क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़ोद जनपद के ग्राम पिपलिया घटा गंगापुर में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों व अधिकारियों ने मरूबल्डिया में 1375, गंगापुर 625, पिपलिया घाट 625 पौधे लगाए।