अनूपपुर: प्रगतिशील ढाबा के स्टोर रूम में मिला धामन सांप, सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अनूपपुर। प्रगतिशील ढाबा के स्टोर रूम में धामन (रैट स्नेक) सांप निकलने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद धामन सांप को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सर्प प्रहरी ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और