घाटोल: ठिकरिया चंद्रावत में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे, भीषण गर्मी में राहत की पहल
घाटोल उपखण्ड के ठिकरिया चंद्रावत गांव मे भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर शनिवार को एक सराहनीय पहल सामने आई है। दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चंद्रावत ने गांव ठिकरिया चंद्रावत में विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरवाया।ग्रामीणों ने उनकी इस पहल की सराहना की हे।