जबलपुर: जबलपुर के ज्ञानगंगा कॉलेज में 4 अक्टूबर को तनिष्क शुक्ला और दिवाकर चौबे का संगीत कार्यक्रम
जबलपुर में संगीत प्रेमियों के लिए 4 अक्टूबर की शाम खास होने वाली है। ईश्वरा एंटरटेनमेंट की ओर से ज्ञानगंगा कॉलेज परिसर में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम और जबलपुर के लोकप्रिय गायक तनिष्क शुक्ला के साथ अपनी मखमली आवाज के लिए पहचाने जाने वाले गायक दिवाकर चौबे लाइव परफॉर्मेंस देंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू