रतनगढ़: 12 वर्षीय बालिका लापता, परिजनों ने रतनगढ़ थाने में कराया मुकदमा दर्ज
रतनगढ क्षैत्र से एक 12 वर्षीय बालिका लापता हो गई। शुक्रवार शाम पुलिस ने बताया कि शहरी क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दी है। कि उनकी 12 वर्षीय बेटी 9 तारीख को अपने दूसरे घर जाने का कहकर घर से गई थी। जो वापिस नही लोटी। रिपोर्ट में लिखा है कि उन्हें शक है कि जयपुर निवासी उसे बहलाफुसलाकर ले जा सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।