होशंगाबाद नगर: सिवनी मालवा में CM के दौरे से पहले, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वीडियो जारी कर किसानों की समस्या बताई
जिले के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष का वीडियो सुबह 6 बजे सामने आया है जिसमें उन्होंने वीडियो जारी कर गुरुवार को मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा प्रवास के दौरान किसानो को हो रही समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा समय निकलकर मुख्यमंत्री पास के गेहूं खरीदी केंद्र पर अवश्य जाकर देखे जल्दवाजी में प्रशासन ने खरीदी केंद्र शुरू किए पर किसानों के लिए सुविधा नहीं है।