शिवपुरी नगर: सिंधिया के व्यवहार से सवर्ण समाज में उबाल, ज्ञापन लेकर बिना बात किए बढ़े आगे, गंभीर परिणामों की चेतावनी
शिवपुरी शहर के होटल पीएस में रविवार रात को आयोजित 'मेगा हेल्थ कैंप' की सफलता पर आयोजित आभार समारोह के दौरान रात 9 बजे उस वक्त गरमागरम माहौल हो गया, जब UGC कानून के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अनदेखी का आरोप लगाया। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे पूरे सवर्ण समाज का अपमान बताया