बिहार: पैक्स चुनाव के लिए जिले में 26 और 27 नवंबर को आदर्श आचार संहिता लागू होगी, एसडीओ ने दी जानकारी
Bihar, Nalanda | Nov 22, 2024 पैक्स चुनाव को लेकर नालंदा जिले में 26 नवंबर और 27 नवंबर को आदर्श आचार संहिता लागू रहेगा। उक्त बातों की जानकारी बिहार शरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी काजले नितिन वैभव ने शुक्रवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को बिहार शरीफ, अस्थावां, सरमेरा और राहुई में पैक्स का चुनाव होगा, वही 27 नवंबर को नूरसराय, बिंद और हरनौत में चुनाव होगा