बिहार: मारपीट मामले में राजगीर से दो युवक गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Nov 22, 2024 राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर से मारपीट के मामले में सरजू डोम के पुत्र अजय कुमार, कैलाश डोम के पुत्र सुनील कुमार को पुलिस ने गुरुवार की रात्रि 11:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में राजगीर थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट के मामले में पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन लेने के बाद कार्रवाई करते हुए अजय कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया।