अरनोद: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोटड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो फरार आरोपियों को डिटेन कर मध्यप्रदेश पुलिस को सौंपा
प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को डिटेन कर संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन