हमीरपुर: टेढ़ा में दलित युवक के घर से लेकर गांव के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, सपा के प्रतिनिधि मंडल को रात में किया गया
क्षेत्र के टेढ़ा गांव में गत सोमवार की रात दलित युवक के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट के बाद शुक्रवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने की घोषणा पर गांव में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पीड़ित परिवार को पुलिस ने घर पर ही कैद कर रखा है। वहीं सपा नेताओं को भी पुलिस ने उनके घरों में कैद रखा है। इस वजह से सपा का प्रतिनिधि मंडल गांव नहीं पहुंच सका।