बगोदर: धनबाद गया रेलखंड के चौधरीबांध रेलवे ट्रेक पर मिला एक युवक का शव, परिजनो ने जताया हत्या की अंशका
धनबाद गया रेल खंड के बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रेक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला है।जिसका सिर और धड अलग पडा था।किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुआ होगा हलाकिं परिजनों ने हत्या की अंशका जताया है।मृतक युवक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारों गांव 19 वर्षीय निरज मंडल के रूप में हुई है।