जोधपुर: जोधपुर में मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर को रेप केस में किया गया गिरफ्तार
इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को जोधपुर पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम 5बजे जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेटर ने सगाई के बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।