जोधपुर: महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड पर बालकनी गिरी, कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस मौके पर पहुंची
महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड पर आज सोमवार दोपहर 1:30 बजे दुकान के ऊपर बालकनी भरभरा कर गिर गई। इसके बाद तेज धमाके की आवाज आई मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गनीमत यह रही की बालकनी गिरी तब उसके नीचे से गुजर नहीं रहा था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई तो वही बालकनी का मलबा सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया मौके पर पुलिस के साथ प्रशासन पहुंचा।