हज़ारीबाग: अटल चौक के पास नाले से नवीन वर्मा का शव बरामद, पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी
हजारीबाग के अटल चौक के समीप नाले से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान दीपूगढ़ा निवासी नवीन वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।