चकाई: चकाई रेफरल अस्पताल में लापरवाही, समय पर नहीं पहुंचे कर्मी, भटके मरीज, पूछने पर एएनएम ने मीडिया से उलझीं
Chakai, Jamui | Jul 11, 2026 स्थानीय रेफरल अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बदहाल तस्वीर सामने आई। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की घोर लापरवाही के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह 9:15 बजे तक अस्पताल का केवल ओपीडी पुर्जा काउंटर और दवा कक्ष ही खुला था, जबकि इसके अलावा अन्य सभी कक्ष बंद थे और कर्मी ड्यूटी से पूरी तरह न