चेनारी: बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक करेंगे
Chenari, Rohtas | Aug 16, 2026 बक्सर से पैदल गुप्ताधाम कांवर यात्रा का जत्था चेनारी पहुँचा, तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक चेनारी (रोहतास)। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ताधाम जा रहे हजारों कांवरियों का जत्था रविवार सुबह चेनारी पहुंचा। कांवरियों के साथ स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे।