पडरौना: गौंगौली में नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, मेडिकल करवाकर थाने पर दी तहरीर
गंगौली में नशे मे धुत एक बाइक सवार ने सड़क पर चल रहे माँ-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटा हाथ टूटने से घायल हो गया, जबकि माँ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यह घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गौंगौली गांव की है। कुबेरस्थान बाजार निवासी मुनीब कुमार गोंड़, जो स्वर्गीय शिव प्रसाद के पुत्र हैं,अपनी माँ रामदेई देवी को लेकर बैंक के काम से शिवपुर जा रहे थे