दाउदनगर: भखरूआं मोड़ से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को दाउदनगर थाना की पुलिस ने किया ज़ब्त, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआं मोड़ से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को दाउदनगर थाना की पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस द्वारा की गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।