अकबरपुर: बरेव–गोविंदपुर सड़क बनी मुसीबत, हल्की बारिश में कीचड़ और जलजमाव से राहगीरों को बढ़ी परेशानी
अकबरपुर अंचल के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेव से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बरेव गांव के समीप रविवार को 3:30 बजे हल्की बारिश के बाद ही सड़क की हालत बद से बदतर हो गई। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने और सड़क किनारे नालियां जाम रहने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे पैदल राहगीरों, बाइक