मंझनपुर: लोधन का पूरा में सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाइसेंसी राइफल, कारतूस और लाखों के जेवरात उड़ाए
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पूरा गांव में चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक किसान के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाइसेंसी राइफल, जिंदा कारतूस, नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। गांव निवासी रजवंत कुमार लोधी के अनुसार, वह परिवार सहित गेहूं की कटाई के लिए खेत गए हुए थे।