कोलायत: गजनेर पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 किलो डीसी केबल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गजनेर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम डीसी केबल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।SHO ओमप्रकाश ने बताया कि कोलायत निवासी भागीरथ सिंह पुत्र प्रभुसिंह राजपूत ने गांव मोडिया मानसर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।