मधेपुरा: समाहरणालय में जन शिकायत निवारण बैठक आयोजित, एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मधेपुरा समाहरणालय परिसर में मंगलवार दोपहर एक बजे जन शिकायत निवारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।