मानसी: पंचवटी चौक के पास बाइक की ठोकर से 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी
Mansi, Khagaria | Oct 13, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास रविवार शाम 6:00 बजे बाइक के ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल बच्ची की पहचान बेगूसराय जिले के सपहा के धर्मेंद्र शर्मा की तीन वर्षीय बेटी पीहू कुमारी के रूप में की गई है।