हज़ारीबाग: गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया पूरी
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक संध्या की तैयारी को लेकर आज बुधवार 22 जनवरी 5 बजे नगर भवन में सदर एसडीओ श्री राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयन प्रक्रिया की गई। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 15 स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के बच्चों एवं कलाकारों ने भाग लिया जिसमें 12 कार्यक्रमो का चयन किया गया।