उधवा: उधवा-बरहरवा मार्ग पर राधानगर थाने के पास वाहन जांच अभियान, चालकों से जुर्माना वसूला गया
जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी के निर्देशानुसार उधवा-बरहरवा मुख्य पथ स्थित राधानगर थाना के निकट रामपुर चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटरसाईकिल,तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जिसमें बिना हेलमेट पहने चालकों से जुर्माना वसूला गया।