बहरोड़: बहरोड में पुरानी रंजिश में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, 13 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा; बेटे ने हत्या का आरोप लगाया
Behror, Alwar | Jun 26, 2026 बहरोड़ के शेरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते रिटायर्ड शिक्षक पर हुए कथित हमले के मामले में 81 वर्षीय रामसिंह यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जयपुर के अस्पताल में 13 दिन तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर बहरोड़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।