चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है...
“वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत समाजवादी पार्टी चित्रकूट के तत्वावधान में आज कुछ ही देर में विशाल धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कर्वी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से होगी। यहां से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचेंगे।
पार्टी नेताओं के मुताबिक यह अभियान जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। पैदल मार्च के बाद तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जहां सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है।
अब देखना होगा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत होने वाले इस धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाती है और प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
फिलहाल ग्राउंड जीरो पर हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा मौजूद हैं।
चलिए सीधे रुख करते हैं ग्राउंड जीरो का, जहां से हम आपको दिखाएंगे धरना प्रदर्शन की पूरी तस्वीर और कार्यकर्ताओं से बातचीत।
आइए देखते हैं ग्राउंड जीरो से पूरी LIVE तस्वीर...