सर्किट हाउस में आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी, परिवहन और उठाव व्यवस्था में निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक निर्देश क्रमवार तरीके से हर स्तर तक पहुंचाए जाएं, ताकि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।