गुमला: 6 बच्चों को छोड़ युवती संग पति फरार, पत्नी ने थाने में न्याय की गुहार लगाई
Gumla, Gumla | Apr 11, 2026 जिले के महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने पति के दूसरी युवती के साथ फरार होने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रिको देवी, नायक मोहल्ला करौंदी, निवासी ने आवेदन देकर बताया कि उसके पति अमित नायक उसे और उनके छह बच्चों को छोड़कर गांव की ही एक युवती के साथ भाग गया है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2008 में उनकी शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई थी।