हमीरपुर: हमीरपुर में सपा सांसद की पीएम पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, मांफी की मांग
समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका के अंबेडकर पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने सांसद की टिप्पणी को 'अस्वीकार्य और निंदनीय' बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक संव