मनोहरथाना: गुराडी पावर हाउस के पीछे से पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 61 हजार की सट्टा राशि की गई ज़ब्त
मनोहरथाना थाना पुलिस ने एक संगठित जुआ-सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 61 हजार रुपये की सट्टा राशि व सट्टा उपकरण बरामद किए हैं।थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि मनोहरथाना थाना द्वारा गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुराडी में पावर हाउस के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।