हुज़ूर: मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर वक्फ बोर्ड में सुनवाई, स्टे पर बहस के लिए अगली तारीख 14 मई
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल में कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो के गुजरने को लेकर शुक्रवार को वक्फ बोर्ड में सुनवाई हुई। स्टे पर बहस के लिए 14 मई की तारीख तय की गई है। इसमें मेट्रो प्रबंधन अपना पक्ष रखेगा। बता दें कि मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर वक्फ संपत्तियों पर विवाद अब कानूनी हो गया है।