सादाबाद: टिकैत के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, आगरा रेफर
टिकैत के निकट दो बाईंको में भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये। जब ग्रामीणों की नजर इन लोगों पर पड़ी तो तत्काल वह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को आगरा रेफर कर दिया है।