शिकोहाबाद: थाना नगला सिंघी में एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में दो इनामी हत्यारे दबोचे, घायल
नगला सिंघी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नौ बजे क़रीबन उस वक्त सनसनी फैल गई जब पिता पुत्र की हत्या के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों से थाना नगला सिंघी, एसओजी सर्विलांस पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। टीम की घेराबंदी में फंसे दोनों आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। गोली दोनों के पैरों में लगी घायल हो गए।