भदेसर: भादसोड़ा के सांवरिया प्राकट्य स्थल पर 1 माह पहले बनी CC सड़क पर चला बुलडोजर, लाखों के खर्च पर उठे बड़े सवाल
नरेंद्र सेठिया ने गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि भादसोड़ा स्थित श्री सांवरिया मंदिर प्राकट्य स्थल पर विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। महज एक माह पहले लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क को अब टीन शेड निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना दीर्घकालिक योजना के निर्माण कर चढ़ावे की राशि का दुरुपयोग किया गया।