शिवपुरी नगर: बिजली कनेक्शन मिले, लेकिन गांव में नहीं बिछी लाइन; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के ग्राम भोंति के मजरा बंजरयाऊ के ग्रामीण आज मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव के आबादी क्षेत्र में बिजली लाइन डलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई वर्षों से आबादी क्षेत्र की बिजली लाइन नहीं है। बिजली विभाग ने सभी लोगों के घरेलू बिजली कनेक्शन जारी कर दिए हैं