सरायपाली: नशे की 690 टैबलेट तस्करी का आरोपी अस्पताल से फरार, कुछ घंटे में फिर पकड़ा गया
सरायपाली पुलिस ने नशे की 690 टैबलेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक दिनेश सिंह राजपूत अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे फिर से दबोच लिया। पुलिस उसकी सुरक्षा और फरारी के समय की जांच कर रही है। इस मामले में ओडिशा से तस्करी का नेटवर्क भी सामने आया है।