बसेड़ी: नंदापुरा गांव में विद्युत विभाग की बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई, ₹7.5 लाख बकाया होने पर काटी गांव की 11 केवी लाइन
Baseri, Dholpur | Mar 20, 2024 बसेड़ी विद्युत निगम की ओर से बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जेईएन अवधेश कुमार ने बताया कि सहायक अभियंता आरडी मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत आज बसेड़ी क्षेत्र के नंदा पुरा गांव पर ₹7.5 लाख के बिजली बिल बकाया होने पर गांव की 11 केवी लाइन काटी गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।