बसेड़ी: बसेड़ी विद्युत विभाग की बकायादारों के खिलाफ जारगा में कार्रवाई, बिजली बिल बकाया होने पर उतारा 16 केवी का एक ट्रांसफार्मर
Baseri, Dholpur | Mar 18, 2024 बसेड़ी विद्युत निगम की ओर से बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जेईएन अवधेश कुमार ने बताया कि सहायक अभियंता आरडी मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत सोमवार को बसेड़ी क्षेत्र के जारगा गांव में ₹5.87 लाख के बिजली बिल बकाया होने पर 16 केवी का एक ट्रांसफार्मर उतारा गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।