सेमारी: उदयपुर कांग्रेस प्रत्याशी के नामाकंन में गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल,कल करेंगे नामाकंन पत्र दाखिल
Semri, Udaipur | Mar 30, 2024 लोकसभा चुनाव में उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा 30 मार्च को उदयपुर मे अपना नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे।नामाकंन से पहले नगर निगम परिसर में कांग्रेस की ओर से विशाल जनसभा आयोजित होगी।इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।अपने प्रत्याशी ताराचंद मीणा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।