सिकंदरा: विकास नगर आंगनवाड़ी केंद्र पर 4 महीने से बंद पोषाहार वितरण, जांच के लिए पहुंचीं सीडीपीओ, जल्द बहाली का आश्वासन मिला
सिकंदरा कस्बे के विकास नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पिछले करीब चार महीनों से नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री सुमन देवी के पास थी, लेकिन अचानक वितरण बंद हो गया। इस संबंध में स्थानीय लोग