पुपरी: पुपरी नगर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नारायण पाठक का निधन, भाजपा कार्यकर्ता ने दी श्रद्धांजलि
पुपरी नगर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नारायण पाठक का निधन हो गया। सूचना मिलते ही नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष रंधीर चौधरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल शुक्रवार को 2 बजे दिन में पहुंचकर स्व.पाठक के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज व पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।