बैरसिया: अशोका गार्डन इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी बॉडी घर के एक कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। डोली कुमारी पति रंजीत कुशवाह (28) निवासी कैलाश नगर सेमरा इंडस्ट्रीयल एरिया की फैक्ट्री में जॉब करती थी। महिला का पति ऑटो चालक है। पति ने घर में गाए पाल रखी है।