खंडवा नगर: खंडवा में सर्वर डाउन, किसान परेशान: तौल में देरी से खरीदी ठप, कांग्रेस ने वे-ब्रिज से तुलाई की मांग की
खंडवा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। शहर के सेंट्रल वेयरहाउस स्थित खरीदी केंद्र पर शनिवार को 21 ट्रैक्टर-ट्रॉली गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन किसानों को तौल के लिए घंटों नहीं, बल्कि दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्लाट बुकिंग के बावजूद प्रक्रिया में हो रही देरी से किसानों की परेशानी बढ़ती जा