पीलीभीत: जादोपुर गांव में आबादी के नजदीक स्थित तालाब में पहुंच मगरमच्छ ग्रामीणों ने खुद ही किया रेस्क्यू
जादोपुर गांव में आबादी के निकट एक मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी लेकिन वन विभाग की टीम मौके में नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे तालाब से बाहर निकालकर नदी में छोड़ दिया। पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सामने आया है।