ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीज परेशान, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
ग्वालियर में आज सुबह 10:30 बजे से ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद का असर देखने को मिला, जहां All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर शहर के ज्यादातर मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल के चलते आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ती नजर आई।