बटियागढ़: श्रीराम नवमीं पर धनुषधारी मन्दिर से निकली भब्य शोभायात्रा,कौमी एकता की भी बनी मिशाल
आज श्रीराम जी प्राकट्योत्सव पर्व पर मड़ियादो के श्री धनुषधारी मन्दिर में विविध धार्मिक आयोजन किये गए,शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजे मन्दिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम जी का जन्म कराकर विधिविधान से पूजन,हवन आदि सम्पन्न कराया गया उसके बाद श्रीराम जी की शोभायात्रा निकाली गई जामा मस्जिद के पास मुश्लिम बन्धुओ ने शोभायात्रा का स्वागत कर कौमी एकता की मिशाल पेश की