बटियागढ़: बटियागढ़ में धूमधाम से निकली चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही
बटियागढ़ नगर में आज धूमधाम और उत्साह के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई,विंध्यवासिनी मन्दिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा श्रीराम मंदिर,शंकर जी का मंदिर होकर हरसिद्धि माता मंदिर पंहुचकर सम्पन्न हुई, जंहा माता रानी को भक्तों ने 201 मीटर चुनरी अर्पित की,मां को चुनरी अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जयघोष करते हुए मुख्यमार्ग से निकले।