मानिकपुर: चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम विवाद में वांछित आरोपी पर केवल 151 की कार्रवाई, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील अंतर्गत रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि आश्रम में सोमवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने आरोपी रज्जन तिवारी पर धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। रज्जन पर मारपीट, अभद्रता और महिलाओं पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने समेत कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।